1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बैंक से परेशान कारोबारी ने ममद की लगाई गुहार, वित्त मंत्री ने लिया ऐक्शन

बैंक से परेशान कारोबारी ने ममद की लगाई गुहार, वित्त मंत्री ने लिया ऐक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बैंक से परेशान कारोबारी ने ममद की लगाई गुहार, वित्त मंत्री ने लिया ऐक्शन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक छोटे कारोबारी की समस्या को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया है। दरअसल कारोबारी ने वित्त मंत्री से सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए मदद की गुहार लगाई जिसके बाद निर्मला सीतारमण ने उसपर एक्शन लिया है।

MSME चलाने वाले उद्यमी संजय पटने ने 13 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग करते हुए कहा कि, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उनके घर के कागजात नहीं दे रहा है, जबकि वह चार महीने पहले ही लोन का पेमेंट कर चुका है। ट्वीट में उसने लिखा कि, अपने कारोबार को मुश्किल हालात से उबारने को हमने अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी तक बेच दी। हमारी मदद कीजिए। हमारी फैक्ट्री की काफी वैल्यू है। इसपर वित्त मंत्री ने जवाब देते हुए लिखा कि, जानकर दुख हुआ। वित्त मंत्रालय इस बारे में आपसे बात करेगा।

गौरतलब हो कि, सरकार देश के छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। हाल ही में ईज ऑफ डूइंग बिजनस को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन कदमों से छोटी कंपनियों की लागत कम होगी। क्योंकि इसमें कंपनी की रजिस्ट्रेशन फीस, कंपनी शुरू करने के लिए पैसों की शर्तों को आसान बनाया गया है। बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए इनवॉइस फाइनैंसिंग सुविधा को बढ़ा दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...