दिल्ली के पीरागढ़ी में गुरुवार की सुबह बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। वहीं बैटरी के धमाके की वजह से बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। जोरदार धमाके होने के कारण वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना की सूचना घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फायर बिग्रेड को फोन करके सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही NDRF की टीम और दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी। वहीं कई दमकलकर्मी फंसे हुए हैं।

धमाके कारण बिल्डिंग के मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल राहत बचाव का काम जारी है।

इस हादसे के बारे में दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि, सुबह चार बजकर 23 मिनट पर दिल्ली के पीरागढ़ी में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
इस दौरान दिल्ली एक ब्लास्ट हुआ और इमारत गिर गई। इसमें फायरकर्मियों समेत कई लोग इसमें फंस गए।