1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पर पार्टी पदाधिकारी महिला ने लगाए गंभीर आरोप

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पर पार्टी पदाधिकारी महिला ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे धमकियों के डर से दो साल तक दूसरे शहरों में भटके। पुलिस ने भी उनके प्रभाव के कारण कोई मदद नहीं की।

By: Naredra 
Updated:
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पर पार्टी पदाधिकारी महिला ने लगाए गंभीर आरोप

धार: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयसूर्या के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चे की राजोद मंडल अध्यक्ष आशा शर्मा ने मारपीट करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर को आवेदन सौंपा। जिसमें महिला नेत्री ने आरोप लगाया कि 2 वर्ष से उन्हें जयसूर्या और भाजपा के नेता दीपक फेमस के द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वे धमकियों के डर से दो साल तक दूसरे शहरों में भटके। पुलिस ने भी उनके प्रभाव के कारण कोई मदद नहीं की।

आरोप है कि पुलिस को कई बार शिकायत की गयी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला नेत्री ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश भारती से भी संगठन स्तर पर शिकायत की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि मुझे इस शिकायत मिली है इसकी जांच करवाई जाएगी।

धार से संवाददाता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...