नई दिल्ली : हमार छोड़ियां कौनो छोड़ों से कम है के, ये बातें तो आपने सुनी ही होंगी। फिल्मों में आम जीवन में। लेकिन अभी भी समाज में कुछ ऐसे लोग मौजूद है जिनकी सोच अभी भी दकियानूसी है, वो अभी भी अपने बेटियों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते, क्योंकि उनमें अपने बेटियों के प्रति असुरक्षा का भावना होता है। इन सभी सोचों को पीछे छोड़ने का काम किया, आमिर खान अभिनित फिल्म दंगल। जिसमें उनकी बेटी की रोल निभान वाली फातिमा शेख इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
फातिमा शेख की हाल में नेटेफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘अजीब दास्तान’ में उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी सराहा जा रहा है। उन्होंने हाल में दिए एक इंटरव्यू में इव-टीजिंग का चौंकाने वाले खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि एक लड़के ने उन्हें घूंसा मारा था जिसके बाद उनके पिता ने उस शख्स का पीछा किया।
फातिमा सना शेख ने इव-टीजिंग वाली घटना को याद करते हुए बताया कि एक बार जब वह जिम से वर्कआउट करने के बाद अपने घर जा रही थीं तो रास्ते में एक लड़का उनका पीछा करने लगा और घूरने लगा। उन्होंने उस लड़के को टोका और बाद में दोनों के बीच बहस हो गई और वह उन्हें घूसा मारकर भाग गया।
फातिमा सना शेख ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि,”मैं रास्ते में जा रही थी जिम के बाद, एक लड़का आया और वो घूर रहा था। तो मैंने बोला,’क्या घूर रहा है?’ उसने कहा,’घूरूंगा मेरी मर्जी।’ मैंने कहा,’मार खाना है?’ उसने कहा,’मार’। ” उसके इतना कहने पर फातिमा ने उसे चाटा मार दिया। चाटा पड़ने पर उस लड़के ने भी फातिमा को घूसा मार दिया।
लड़का एक गली में भागा
फातिमा ने आगे कहा, “मैं उसे थप्पड़ मारा, उसने मुझे घूसा मारा। मेरे आंखों के आगे अंधेरा छा गया। मैंने पहले अपने पापा को बुलाया और उन्हें इस घटना के बारे में बताया। वह दो-तीन लोगों के साथ लेकर आए थे। आप जानते हैं न पापा लोग कैसे होते हैं। वह लड़का एक गली में भागा। मेरे पापा, मेरे भाई और उनके दोस्त सभी लोग उसके पीछे भागे, कौन था जो मेरी बेटी को हाथ लगाया।”
पापा सबसे स्ट्रॉन्ग पर्सन
फातिमा ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनके पापा सबसे स्ट्रॉन्ग पर्सन हैं और उनके सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम भी हैं। बता दें कि सोमवार को ही फातिमा ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया है, जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर नजर नहीं आयेंगी। जो फातिमा के फैंस के लिए बहुत बुरी खबर है।