{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कानपुर जोन कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल के फर्रुखाबाद जिले के ग्राम करथिया पहुंचने पर भयमुक्त हुए ग्रामीणों ने फूल मालाओ से लादकर बैण्डबाजो के साथ पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र का ऐतिहासिक स्वागत किया।

फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करथिया में 24 बच्चों को बन्धक बनाने बाले शातिर सुभाष बाथम को पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस ने मार गिराकर सभी बच्चों को सकुशल बचा सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल कर ली थी।
ग्राम के शातिर सुभाष बाथम द्वारा बंधक बनाये गये सभी 24 बच्चों को सकुशल बचाने और आरोपी के मारे जाने पर गांव में जश्न का माहौल का माहौल दिखाई दे रहा है।
वही उक्त बङी सफलता के लिए बच्चों के परिजनों व ग्राम वासियों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व पूरी पुलिस टीम की मुक्त कण्ठ से सराहना की जा रही है।