{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
शासन के निर्देशानुसार राज्य जीएसटी विभाग इटावा संभाग की एसआईबी टीम द्वारा कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे के निकट स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज में संचालित दो तम्बाकू गोदामो में छापामारी कर जीएसटी की चोरी की आशंका को लेकर गोदामो को सीज कर दिया गया है।

एसआईबी टीम द्वारा तम्बाकू गोदामो में अचानक की गई छापामारी से तम्बाकू व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व तम्बाकू व्यापारियों ने मौके पर पहुंच कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, एसआईबी टीम के अधिकारियों पर तम्बाकू गोदामो में छापामारी न करने हेतु दबाव बनाया।
अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी को दी गई।
जानकारी मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने तत्काल ही मौके पर पहुंच कर भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी के पहुंचने पर पहले तो व्यापारियों द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर भी छापामारी न किए जाने का दबाव बनाने का प्रयास किया।

लेकिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी के कङे रुख को देखकर व्यापारी गोदाम में रखी तम्बाकू के स्टाक व विभिन्न अभिलेखों की जांच पङताल कराने के लिए सहमत हो गये ,जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने कङा रुख अपनाते हुए स्वयं मौके पर खड़े होकर टीम के अधिकारियों से गोदाम में रखी तम्बाकू के स्टाक व विभिन्न अभिलेखों की जांच पड़ताल करवाई।
कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे के निकट स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज में संचालित मैसर्स-अग्रवाल टुबैको ट्रेडर्स व मैसर्स-महेश टुबैको कम्पनी की गोदामो में अचानक छापा मारी कर गोदामो में रखी तम्बाकू के स्टाक व विभिन्न अभिलेखों की जांच पङताल की।

टीम के अधिकारियों द्वारा की गई जांच-पड़ताल के उपरांत 49 लाख 30 हजार रुपये की तम्बाकू का स्टॉक दोनों गोदामो में पाया गया। पाये गये स्टाक से संबंधित व्यापारियों द्वारा कोई स्टाक रजिस्टर व सिक्स आर प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रपत्रों के अभाव उक्त समस्त माल अधिकारियों द्वारा सीज कर दिया गया है।