1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने आरोग्य मेले को लेकर की बैठक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने आरोग्य मेले को लेकर की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने आरोग्य मेले को लेकर की बैठक

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता कि रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का सफल आयोजन कराने हेतु जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिये।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पीएचसी पर हर रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों में माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप कम से कम 250 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रपान कीं सहायता से पूर्व से ही ग्रामीणों को आरोग्य मेला की जानकारी दी जाए तथा आरोग्य मेले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जाये। इसके उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आईएमआई कीं समीक्षा बैठक लेकर आगामी सत्र में बेब सूची के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों का टीका करण कराने के निर्देश दिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...