1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

{ फरुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कुइयांखेङा का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम में पैदल भ्रमण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय कुइयांखेङा में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देखकर जिलाधिकारी ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर बच्चों के लिए अच्छी लाइब्रेरी बनाने हेतु रैक एवं 10 हजार रुपये की किताबें प्रदान करने की घोषणा की।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम में चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। चौपाल के दौरान ग्राम जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि जेएसवाई एवं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के सभी लाभार्थियों का भुगतान नहीं हुआ है।

लाभार्थियों के बारे सही जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने एमओआईसी डाॅ देवेन्द्र अवस्थी को जमकर फटकार लगाई। वहीं एमओआईसी से बिना बताये अनुपस्थित होने पर आशा व एएनएम के विरुद्ध जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने साथ में मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कल शाम तक जेएसवाई के सभी लाभार्थियों का भुगतान कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

चौपाल के दौरान ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित पाये जाने पर मौके पर मौजूद कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी को ग्राम में कैम्प लगाकर किसानों की भूमि विवाद संबन्धित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...