1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: रोडवेज बस और कार में हुई जबरदस्त टक्कर

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस और कार में हुई जबरदस्त टक्कर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: रोडवेज बस और कार में हुई जबरदस्त टक्कर

(फर्रुखाबाद से संवाददाता सतीश गुप्ता की रिपोर्ट)

फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस और कार में जोरदार टक्कर हुई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उक्त दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस मामले में कार सवार लोगों ने बताया कि, रोडवेज बस के चालाक की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए । दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने रोडवेज बस को मौके पर रोक लिया ।

कार मालिक द्वारा तत्काल ही घटना की सूचना अलीगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को कोतवाली लाकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में कहा कि, बस चालाक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जारी है। इसके साथ ही बताया कि, इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...