हाल ही में राज्यसभा से पास हुए 3 किसान विधेयक के विरोध में आज विपक्षी दलों के समर्थन से किसान पुरे देश में भारत बंद कर रहे है। हालांकि इसका अधिक असर पंजाब और उसके आस पास के राज्यों में अधिक देखा जा रहा है।
आपको बता दे कि देश से कई जगह रेल रोकने की भी खबरें दिखाई दे रही है वहीं विपक्ष ने भी इस विधेयक को काला कानून बताते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है।
Joining the farmers' agitation in Haryana & Punjab today.
Follow @aviksahaindia for updates on #BharatBandh against #AntiFarmerBills @ramanmann1974 @GaonConnection @Ajayvirjakhar pic.twitter.com/6zTidw8kGH— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 25, 2020
इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली है और इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने हमारे ‘अन्नदात’ को ‘निधि दात’ के माध्यम से कठपुतली बना दिया है।
उन्होंने आगे कहा की कृषि बिल किसान विरोधी है। सरकार ने कहा था कि वे 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे, लेकिन ये बिल उन्हें और गरीब बना देगा. कृषि क्षेत्र का कॉर्पोरेटकरण किया गया है।
किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।
न दाम मिलेगा, न सम्मान।
किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा।भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।
हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।#BharatBandh
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 25, 2020
इसके अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इस बिल का विरोध किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।
न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।