1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राज्यसभा में दो कृषि विधेयक पास, किसान बिल पास होने पर बोले पीएम – मेहनतकश किसानों को होगा अब बड़ा फायदा

राज्यसभा में दो कृषि विधेयक पास, किसान बिल पास होने पर बोले पीएम – मेहनतकश किसानों को होगा अब बड़ा फायदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राज्यसभा में दो कृषि विधेयक पास, किसान बिल पास होने पर बोले पीएम – मेहनतकश किसानों को होगा अब बड़ा फायदा

विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि से संबंधित दो बिल रविवार को राज्यसभा से पास हो गए , कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 और कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 ध्वनि मत से पारित हुए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी दो कृषि विधेयकों के पारित होने का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिल के उच्च सदन से पास होने के बाद कहा, ‘मैं पहले भी कहा चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी। हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...