1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान में फर्जी पायलट : फर्जी लाइसेंस वाले 15 और पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड

पाकिस्तान में फर्जी पायलट : फर्जी लाइसेंस वाले 15 और पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान में फर्जी पायलट : फर्जी लाइसेंस वाले 15 और पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड

फ़र्ज़ी पायलट पर घिरे पाकिस्तान के सामने एक बड़ी समस्या आ गई है। दरअसल पाक के पायलट पर पुरे यूरोप सहित अमेरिका ने भी बैन लगा दिया है।

इसके बाद पाकिस्तान की अब आंख खुली है और उसने फ़र्ज़ी पायलट पर कार्रवाई करना शुरू कर दी है। पाकिस्तान में फर्जी लाइसेंस रखने के आरोप में 15 और पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं।

आपको बता दे ये उन 262 पायलटों में शामिल हैं जिन पर फर्जी लाइसेंस रखने का आरोप है।  इससे पहले 28 और पायलटों के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।

22 मई को कराची में हुए प्लेन क्रैश के बाद सरकार ने इसकी जांच रिपोर्ट संसद में पेश की थी। एविएशन मिनिस्टर गुलाम सरवर खान ने कहा था कि पीआईए के 40% पायलट्स के लाइसेंस फर्जी हैं। पाकिस्तान में कुल 860 कमर्शियल पायलट हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...