नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब दिल्ली सरकार सतर्क हो गयी है, गौरतलब है कि 21 फरवरी से 26 फरवरी तक हुई हिंसा में अरबों की संपत्ति जला दी गयी वही 40 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। जांच में सामने आया की हिंसा भड़काने में सोशल मीडिया का अच्छा ख़ासा योगदान था।
यहां तक की कुछ दिनों पहले तक सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई गयी कि दिल्ली के कई इलाकों में फिर हिंसा हो गयी है और इसके खंडन के लिए खुद दिल्ली पुलिस को आगे आना पड़ा, आज के दौर में मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसको करोड़ों लोग इस्तेमाल कर रहे है और ऐसे में इसकी गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ नियम बनाये है।
दरअसल दिल्ली विधानसभा ने 9 सदस्यीय ‘शांति व सद्भाव समिति’ का गठन किया है और इस समिति का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज कर रहे हैं। उन्होनें बताया कि मनगढ़ंत और फेक न्यूज देने वालों के ऊपर यह समिति कार्रवाई करवाने में मदद करेगी. इस तरह की फेक न्यूज प्रसारित करने वालों को 3 साल की सजा का प्रावधान हो सकता है.
उन्होंने बताया कि अगर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई भी ऐसा मैसेज भेजता है जिससे सामाजिक सोहार्द बिगड़ सकता है, उसकी शिकायत ईमेल- dvscommitee@delhi.gov.in पर की जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8950000946 पर मैसेज का स्क्रीनशॉट भी वॉट्सऐप किया जा सकता है।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली सरकार शिकायत करने वालों को पुरुस्कृत करने का भी सोच रही है, और अगर उन शिकायतों पर FIR होती है तो उसे 10000 रूपये इनाम में दिए जायेंगे। वही दिल्ली सरकार फेक न्यूज़ पर लगाम कसने के लिए दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारियों की मदद लेने के बारे में भी सोच रही है।