दैनिक जागरण, सुल्तानपुर के ब्यूरो चीफ रहे धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के खिलाफ पिछले साल 16 नवंबर को दर्ज हुए लूट के फ़र्ज़ी मुक़दमे के मामले में गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया गया है, इसमें मुख्य नाम आईपीएस हिमांशु का है।
दरअसल मामला यूपी के सुल्तानपुर जिले से जुड़ा हुआ है, दरअसल 9/10 सितंबर 2019 को बैजापुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई {जैसा की पत्रकार ने बताया}, एसपी हिमांशु कुमार इसे आत्महत्या बताकर हैवानियत को छुपाना चाहते थे। इसके लिए पत्रकार पर दबाव बनाया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी।
आरोप में लिखा गया है कि 23 सितंबर को शिकायत पीएम व सीएम को ऑनलाइन की और लिखा कि एसपी हमारे ऊपर फर्ज़ी मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं। उनसे मेरी जान को खतरा है। धर्मेंद्र का कहना है कि उनके ऊपर एसपी ने 16 नवंबर को 2500 रुपये की लूट का फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज करवा दिया।
अपने उत्पीड़न से परेशान पत्रकार धर्मेंद्र ने प्रेस काउंसिल आफ इंडिया से गुहार लगाई और पूरे मामले की लिखित शिकायत की, पीसीआई ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इस प्रेस की स्वतंत्रता पर कुठाराघात माना और एसपी हिमांशु समेत डीजीपी, यूपी सरकार व गृह सचिव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में दो सप्ताह के भीतर जवाब भेजने को कहा गया है।