उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की वजीरगंज कचहरी में एक देसी बम फटने के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में कई वकील घायल हो गए हैं, जिन्हें आननफानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। कोर्ट में 2 जिंदा बम भी मिले हैं। यह घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले के होश फाख्ता हो गए हैं।
अचान हुए इस धमाके से पूरा परिसर गूंजा उठा और कोर्ट में सनसनी फैल गई। इस हमले में कोर्ट परिसर में मौजूद कई वकील घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि मामला दो वकीलों के बीच शुरू हुआ, जिसके बाद एक ने देसी बम से दूसरे पर हमला कर दिया। जिस वकील पर यह हमला किया गया उनका नाम संजीव लोधी बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा बम भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मीडिया में आ रही खबरों की माने तो हमलावरों ने कोर्ट परिसर में तमंचे भी लहराए।