1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रभु द्वारा दी गई हर वस्तु कीमती है उसका सम्मान करें, दान देने से ही होगा कल्याण

प्रभु द्वारा दी गई हर वस्तु कीमती है उसका सम्मान करें, दान देने से ही होगा कल्याण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रभु द्वारा दी गई हर वस्तु कीमती है उसका सम्मान करें, दान देने से ही होगा कल्याण

उस परमपिता ईश्वर की कृपा जिस पर हो वो व्यक्ति कभी भी कंगाल नहीं हो सकता है। कई लोग जीवन में मेहनत करते है लेकिन उन्हें उतना धन नहीं मिल पाता है लेकिन ईश्वर की कृपा से कई बार कई लोगों के पास अधिक धन आता है।

एक जीव की आत्मा ना जाने कितनी योनियों में भटकती है, उसके बाद ही उसे मनुष्य शरीर प्राप्त होता है। इसलिए उनके पुण्य कर्मों से उन्हें कई बार उन्हें कम मेहनत करने से भी अधिक धन प्राप्त हो जाता है।

मनुष्य के जीवन में जो भी उसे मिलता है वो उसका प्रारब्ध होता है। इसलिए उसे जीवन में जो भी मिले उसे ईश्वर का आशीर्वाद समझकर ग्रहण करना चाहिए और लोगों की मदद करनी चाहिए।

जिन लोगों के पास जरुरत से अधिक धन है उन्हें ये सोचना चाहिए की ईश्वर ने उन्हें ऊपर एक कृपा की है जिसके कारण आज वो धनी है। प्रभु के द्वारा दी गई हर वस्तु कीमती है और उसका सम्मान करना चाहिए।

इंसान को अपनी जरुरत पूरी करने के बाद गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। उसे गरीब लोगों के बच्चों को पढ़ाना चाहिए ताकि आगे चलकर वो किसी गलत काम में नहीं पड़े और अपनी नौकरी या काम धंधा करके देश को आगे लेकर जाए।

एक बात याद रखिये की आपको जो धन मिला है वो उस परमपिता की कृपा से मिला है और इसका सम्मान करना सीखिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...