{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया और इस संगोष्ठी के दौरान पूर्व कमिश्नर अनीता भटनागर जैन ने पर्यावरण में हुए बदलाब की छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण में बदलाव होने से पशु पक्षियों का बिलुप्त होना जारी है।
उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पर्यावरण में बदलाव की बजह से ग्लेशियरों में भी बदलाव हो रहा है, वही संगोष्ठी के दौरान पूर्व कमिश्नर अनीता भटनागर जैन ने डिस्प्ले पर छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे मे जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के गुण बताये।
संगोष्ठी के दौरान पूर्व कमिश्नर अनीता भटनागर जैन के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सहित तमाम शिक्षण शिक्षिकाये व छात्राएँ मौजूद रहीं।