रिपोर्ट:पायल जोशी
शाहरुख खान जिनको हम बॉलिवुड के बादशाह भी कहतें है। जिन्होने अपनी दमदार और रोमांटिक फिल्मों से सब का दिल जीत लिया है। लेकिन शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। बता दें कि बॉलिवुड के बादशाह का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ। लेकिन शाहरुख खान को क्या पता था कि दिल्ली से मुंबई तक कि सफर में वो इस industry कि किंग खान बन जाएंगे। जिन्होने अपनी बहतरीन फिल्मों से सबका दिल जीत लिया है।

बता दें कि बॉलीवुड़ में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर शाहरुख खान है, जिनका नाम एक्टर्स की लिस्ट में सबसे टॉप पर आता है। लेकिन आप सबको ये पता है कि शाहरुख को स्टार बनाने में सबसे बड़ा कारण उनकी एकटिगं नही बलकि उनका नाक है, जी हां उनकी नाक की वजह से ही उनको अपनी पहली फिल्म मिली थी, और इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में किया था।

ये बात उन दिनों की है जब शाहरुख खान टीवी के मशहूर सीरियल फोजी में काम कर रहे थे, और इसी दौरान वो फिल्मों में आने का भी सोच रहे थे। साल 1991 में हेमा मालिनी की फिल्म दिल आशना है” आई थी, इस फिल्म में शाहरुख खान को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला, जिसमें वो सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए थे।

हेमा मालिनी ने शाहरुख को बताया था कि उन्हें ये फिल्म उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके नाक की वजह से मिली है। हेमा मालिनी ने उनसे कहा था कि ‘तुम्हारी नाक सबसे बहुत अलग है और इस नाक की वजह से तुम्हें यह मौका मिला है।’ शाहरुख ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था और कहा कि उन्हें अपनी नाक पसंद नहीं थी, और वो अक्सर अपनी बड़ी नाक को छिपाया करते थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जो नाक वह छिपा रहे हैं वही उनकी किस्मत बदल देगी।

शाहरुख के बॉलीवुड में 25 साल होने पर उनके ऊपर लिखी किताब ‘SRK-25 इयर्स ऑफ लाइफ’ को लॉन्च किया गया था। इस बुक में शाहरुख से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात का जिक्र किया है, और इसी किताब में शाहरुख ने अपनी नाक से जुड़े किस्से को पहली बार लोगों को बताया था।