1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक : भारत 26 स्थान नीचे फिसल कर 105 वें नंबर पर आया, पढ़े

आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक : भारत 26 स्थान नीचे फिसल कर 105 वें नंबर पर आया, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक : भारत 26 स्थान नीचे फिसल कर 105 वें नंबर पर आया, पढ़े

वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक देशों में कारोबर के वातावरण के खुलेपान के बारे में कनाडा की एक संस्था द्वारा प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक तुलनात्मक रिपोर्ट है जिसमें इस बार भारत पिछड़ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक वर्ष में सरकार के आकार, न्यायिक प्रणाली और सम्पत्ति के अधिकार, वैश्विक स्तर पर व्यापार की स्वतंत्रता, वित्त, श्रम और व्यवसाय के विनियमन जैसी कसौटियों पर भारत की स्थिति थोड़ी खराब हुई है।

साल 2020 में भारत 26 स्थान नीचे खिसक कर 105वें स्थान पर आ गया है। पिछले साल देश 79वें स्थान पर था।

इस सूची में हांगकांग और सिंगापुर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे और चीन 124वें स्थान पर रहा। कारोबारी आजादी के मामले में भारत चीन से आगे है।

जापान को सूची में 20वां, जर्मनी को 21वां, इटली को 51वां, फ्रोंस को 58वां, रूस को 89वां और ब्राजील को 105वां स्थान मिला है। यह रिपोर्ट 162 देशों और अधिकार क्षेत्रों में आर्थिक स्वतंत्रता को आंका गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...