कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने एलान किया की इक्कीस दिन का लॉकडाउन होगा, सभी लोग घरों पर रहेंगे, ऐसे में मांग की गयी की दूरदर्शन के 80 और 90 के दशक के सुपरहिट सीरियल्स को टीवी पर दिखाया जाए।
लोगों की इस मांग को सरकार ने माना और ‘महाभारत’, ‘रामायण’, ‘शक्तिमान’, ‘सर्कस’, ‘श्रीमान श्रीमति’ आदि जैसे शो वापिस शुरू कर दिए। जिससे टीवी का सुनहरा दौर वापिस लौट आया है।
अब इससे एक तरफ लोगों की अच्छा कंटेंट देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी और इसका फायदा दूरदर्शन को भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। BARC ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके मुताबिक चैनल ने 2015 के बाद से अभी तक की सबसे अधिकतम रेटिंग हासिल की है।

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है, रामायण और अपने पुराने दूसरे शो की वजह से दूरदर्शन ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है।