अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे का दूसरा दिन आज दूसरे दिन की शुरुआत ट्रंप ने राष्ट्रपिता महात्म गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा प्रेस वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच 3 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील ऐलान भी किया। बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बात भी आगे बढ़ेगी।
प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि, भारत-अमेरिका के बीच संबंध दो सरकारों का नहीं बल्कि लोगों के बीच का हैं। ये संबंध 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। दोनों देशों के संबंध को आगे बढ़ाने में डोनाल्ड ट्रंप का शानदार प्रयास रहा है। पीएम मोदी बोले कि हम दोनों ने आज डिफेंस, सुरक्षा, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, ट्रेड जैसे सभी मसलों पर चर्चा की।