1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सौसर सिविल अस्पताल में हड़ताल से हड़कंप, BMO के खिलाफ डॉक्टर-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

सौसर सिविल अस्पताल में हड़ताल से हड़कंप, BMO के खिलाफ डॉक्टर-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

ऑफिस में ताला लगाकर छुट्टी पर गए BMO, व्यवस्था ठप, महिला डॉक्टरों ने लगाए गंभीर आरोप, बढ़ा विवाद। मरीजों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी, पहले भी हो चुकी हड़ताल, नहीं निकला समाधान।

By: Naredra 
Updated:
सौसर सिविल अस्पताल में हड़ताल से हड़कंप, BMO के खिलाफ डॉक्टर-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

छिंदवाड़ाः सौसर सिविल अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जहां BMO योगेश शुक्ला के खिलाफ डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि BMO द्वारा अभद्र व्यवहार, धमकी और मानसिक प्रताड़ना की गई। खासकर दो महिला डॉक्टरों ने गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं, वहीं अन्य कर्मचारियों ने भी उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

विवाद बढ़ने के बाद BMO के ऑफिस में ताला लटक गया है और उनके छुट्टी पर जाने से स्थिति और बिगड़ गई है। हड़ताल के चलते अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे भटकने को मजबूर हैं। इससे पहले भी इसी मुद्दे को लेकर हड़ताल हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया था।

अब दोबारा शुरू हुई इस हड़ताल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब तक यह विवाद खत्म होगा और मरीजों को राहत मिल पाएगी।

छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...