1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में सांसदों के साथ की बैठक, पार्टी कार्यक्रम और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में सांसदों के साथ की बैठक, पार्टी कार्यक्रम और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता के लिए हमारी जो योजनाएं हैं जैसे किसान कल्याण वर्ष की योजना है उस पर मध्यप्रदेश के अंदर हम कैसे काम करें, लोकसभा में जो हमारी किसी कारण से पराजित सीटें हैं उन पराजित सीटों पर हम सशक्तता से साथ कैसे काम करें।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में सांसदों के साथ की बैठक, पार्टी कार्यक्रम और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्लीः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक के बाद कहा कि उनकी पार्टी के सभी सांसदों से विभिन्न मुद्दों को लेकर सामूहिक चर्चा हुई। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन के अखिल भारतीय सह संगठनमंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह आज हमने सबने मिलकर हमारे सारे सांसदों से व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से भी बात की। हमारी एक परंपरा रही है कि संसद के सत्र में सामूहिक चर्चा करते हैं इसके लिए हमारा एक निश्चित समय होता है।

 सत्र के दौरान सांसदों से चर्चा की है परंपरा- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर स्थापना दिवस के अलग-अलग कार्यक्रम हैं। राज्य सरकार के कार्यक्रम भी हैं केंद्र सरकार के कार्यक्रम भी हैं जिन पर बात हुई। इसके संबंधित क्षेत्र की जनता की कुछ कठिनाइयों पर भी खुलकर बात हुई। उन्होंने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हमारी पार्टी परंपरा के अनुसार हर बजट सत्र के दौरान हम चर्चा करते हैं, इसी क्रम में यह चर्चा हुई।

योजनाओं का कैसे हो सफलता के साथ क्रियान्वयन 

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जनता के लिए हमारी जो योजनाएं हैं जैसे किसान कल्याण वर्ष की योजना है उस पर मध्यप्रदेश के अंदर हम कैसे काम करें, लोकसभा में जो हमारी किसी कारण से पराजित सीटें हैं उन पराजित सीटों पर हम सशक्तता से साथ कैसे काम करें। आने वाले समय में हमारी सरकार के अंदर जनता के जन कल्याणकारी वादों को लेकर हम आगे बढ़े हैं तो उसमें आने वाली और जो भी सुविधाएं हैं, सौगात है, योजनाएं हैं उनका क्रियान्वयन सफलता के साथ कैसे किया जाय। इसके अलावा बहुत सारे विषयों पर बातचीत हुई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...