1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP : Mohan Yadav की अध्यक्षता में शीर्ष नेतृत्व के साथ समीक्षा विषयों पर चर्चा सम्‍पन्‍न

MP : Mohan Yadav की अध्यक्षता में शीर्ष नेतृत्व के साथ समीक्षा विषयों पर चर्चा सम्‍पन्‍न

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मीडिया को जारी बाइट में कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी की छोटी टोली की बैठक आयोजित की गई।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
MP : Mohan Yadav की अध्यक्षता में शीर्ष नेतृत्व के साथ समीक्षा विषयों पर चर्चा सम्‍पन्‍न

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मीडिया को जारी बाइट में कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी की छोटी टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन की आगामी कार्ययोजना, चुनावी रणनीति और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

शीर्ष नेतृत्व के साथ समीक्षा विषयों पर चर्चा

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विगत दिनों हुई समीक्षा बैठक के विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से एसआईआर से संबंधित विषय पर गहन चर्चा हुई। पार्टी के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 स्तर के कार्यकर्ताओं को पूर्ण जागरूकता और तत्परता से कार्य करते हुए संगठन को सशक्त बनाना है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनता के साथ निरंतर संवाद पर आधारित है। संगठन की यह बैठक प्रदेश में पार्टी की कार्ययोजना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एसआईआर अभियान पर विशेष रणनीति

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल ने कहा कि बैठक में एसआईआर से संबंधित विषय पर विशेष चर्चा की गई। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के बीएलए-1 और बीएलए-2 स्तर के कार्यकर्ताओं को अधिक जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का आधार मजबूत हो और मतदाता सूचियों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से गए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अनुभव साझा किए गए।

बिहार चुनाव के अनुभव उपयोगी साबित होंगे

बिहार चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण और ऊर्जा से कार्य किया, वह संगठन की अनुशासित कार्यशैली का उदाहरण है। वहाँ से मिले अनुभव भविष्य के चुनावों के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारी और दिशानिर्देश

इनमें आत्मनिर्भर भारत अभियान, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशेष कार्यक्रम और 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी की संगठनात्मक संरचना, आगामी कार्यसमिति बैठकों, और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा हुई।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्रीगण कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह एवं प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...