दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी। उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था।
असलम खान के अलावा अभिनेता के और भाई अहसान खान भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत इस वक्त गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जहां अहसान खान की उम्र 90 और असलम खान उम्र 88 है, रिपोर्ट्स के अनुसार, असलम खान को नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।