1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिग्विजय का तंज : धर्म की मान्यता को खारिज करने के कारण नेताओं को कोरोना हुआ

दिग्विजय का तंज : धर्म की मान्यता को खारिज करने के कारण नेताओं को कोरोना हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिग्विजय का तंज : धर्म की मान्यता को खारिज करने के कारण नेताओं को कोरोना हुआ

कल का दिन बीजेपी के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को भी कोरोना हो गया।

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव है। उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास हो गया है।

इसलिए अब इन सब घटनाओं को एक सूत्र में पिरोते हुए दिग्विजय सिंह का कहना है कि ये सब धर्म की मान्यता को खारिज करने के कारण हुआ है।

दिग्विजय सिंह ने लिखा, भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं. हज़ारों सालों से हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए।

मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं कि 5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों सालों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है। अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...