राम मंदिर भूमि पूजन के मुहूर्त का एमपी के पूर्व सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुरू से विरोध करते आ रहे है।
उनका कहना है कि ये भूमि पूजन ज्योतिष और मुहूर्त विज्ञान की मान्यता के खिलाफ है। आज कुछ ही घंटों बाद भूमि पूजन होने वाला है लेकिन एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करके सरकार और पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।
इसी के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में भगवान राम से क्षमा भी मांगी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, आज अयोध्या जी में भगवान रामलला के मंदिर का “शिलान्यास” वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष् शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है।
आगे उन्होंने लिखा कि ! हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना है। जय सिया राम।