1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिग्विजय सिंह : जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने

दिग्विजय सिंह : जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिग्विजय सिंह : जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि 5 अगस्त को तय की गई है और खुद देश के पीएम मोदी भूमि पूजन करने के लिए अयोध्या जा रहे है।

सदियों बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और यह सारे हिंदुओं के लिए एक गर्व का विषय है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी राम मंदिर के निर्माण पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से ट्वीट करते हुए ये राय व्यक्त की है।

दिग्विजय ने लिखा है कि हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है।

इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें।

आगे उन्होंने लिखा कि स्व. राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे की राम मंदिर बने। आपको बता दे कि कल एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर मंदिर निर्माण का समर्थन किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...