1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मिठाई विक्रेताओं को लिखनी होगी मिठाई निर्माण तिथि

मिठाई विक्रेताओं को लिखनी होगी मिठाई निर्माण तिथि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिठाई विक्रेताओं को लिखनी होगी मिठाई निर्माण तिथि

वाराणसी : देश में अब तेजी से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू है।जिसमे सरकार और प्रशासन की ओर तमाम तरह के लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिसको लेकर प्रशासन और अलग अलग विभागों की ओर से रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग में आने वाली चीजो के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

वही प्रदेश सरकार द्वारा मिठाई को लेकर गाइडलाइंस जारी कि थी ,जिसमे दुकानदार द्वारा दुकान में रखे मिठाइयों को कब बनाया गया है और इसे कितने दिनों तक खाने के लिए ग्राहक प्रयोग कर सकते है ,साथ ही निर्मित मिठाइयों को कैसे बनाया गया है। ये सब गाइडलाइंस जारी की गई है।

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते दुकानदार और स्टाफों को मास्क ,ग्लव्स आदि पहन कर रहना होगा सफाई पर ध्यान देना होगा ,दुकान पर आये हुए ग्राहक को थर्मल स्कैनिग और सेनेटाइज कि व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना होगा ।

सभी दुकानदार को दर्शाना होगा । जिसको लेकर फ़ूड विभाग की टीम शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों पर निरीक्षण के साथ साथ दुकानदारों को जागरूक किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...