{ देवरिया से प्रेम त्रिपाठी की रिपोर्ट }
सोशल मीडिया पर वाट्सअप कर देवरिया महोत्सव 2020 व प्रयागराज के कुम्भ मेला में धमाका करने की धमकी वायरल करने वाला आरोपी नबाब वारसी गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल आरोपी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिशुनपुर चिरकीहवाँ गाँव का रहने वाला है, बताया जाता है कि 10 दिनों तक चले देवरिया महोत्सव व प्रयाग राज में धमाका करने का वीडियो वायरल किया था।

इस संबंध में एस.पी देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि इसने देवरिया महोत्सव व प्रयागराज के कुम्भ मेले में धमाका करने का वाट्सअप मैसेज वायरल किया था, गिरफ्तार आरोपी के साथी को इसके पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और आज मुख्य आरोपी नबाब शरीफ वारसी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।