1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बिट्टू हत्याकांड के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, आरोपी पर NSA लगाने और फांसी की सजा देने की मांग

बिट्टू हत्याकांड के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, आरोपी पर NSA लगाने और फांसी की सजा देने की मांग

पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी आसिफ उर्फ बम ने रास्ते में पुलिस से पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

By: Naredra 
Updated:
बिट्टू हत्याकांड के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, आरोपी पर NSA लगाने और फांसी की सजा देने की मांग

भोपालः विजय राजपूत उर्फ बिट्टू हत्याकांड के विरोध में हिंदू समाज का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। रोशनपुरा चौराहे से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक हजारों की संख्या में लोगों ने पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए NSA लगाने और फांसी की सजा देने की मांग उठाई। मार्च के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

वहीं, इस मामले से जुड़ी एक बड़ी घटना रातीबड़ इलाके में सामने आई, जहां पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी आसिफ उर्फ बम ने रास्ते में पुलिस से पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में विजय मेवाड़ा की हत्या की थी, जिसके बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...