राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में सड़कों पर उतरकर आम लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनी थी। उनके बाद अब नवनियुक्त स्पेशल पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव भी हिंसा प्रभावित इलाके की जांच करेंगे।
श्रीवास्तव गुरुवार को खजूरी खास में आल लोगों से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने उनके सामने महिलाएं, युवाओं, बुजुर्गों और सभी लोगों ने अपनी आपबीती रखी। तीन दिन चले खूनखराबे को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने 25 फरवरी को सीएम अरविंद केजरीवाल साथ कई अधिकारियों ने उच्च-स्तरीय बैठक की।
बैठक के बाद एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया गया। इलके अगले दिन जाफराबाद मेट्रो स्टेशन और मौजपुर चौक को खाली करा लिया गया, जहां सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी।
हिंसा पर नियंत्रण पाने के लिए एनएसए डोभाल को भी बुलाया गया, बुधवार को वह सीलमपुर, भजनपुरा, यमुना विहार, मौजपुर जैसे हिंसाग्रस्त इलाकों में घूसते नजर आए। उन्होंने आम लोगों से बातकर भरोसा बहाली की कोशिश की। इस दौरान लोग उनके सामने बिना घबड़ाए आए और अपनी समस्याएं रखी।