1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली हिंसा- सोनिया-मनमोहन मिले राष्ट्रपति कोविंद से- सौंपा ज्ञापन

दिल्ली हिंसा- सोनिया-मनमोहन मिले राष्ट्रपति कोविंद से- सौंपा ज्ञापन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा- सोनिया-मनमोहन मिले राष्ट्रपति कोविंद से- सौंपा ज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा तो थम चुकी है लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है। वहीं आज फिर एक बार दिल्ली हाईकोर्ट में भड़काऊ भाषण देने वालों पर एफआईआर हो या नहीं इस पर सुनवाई होगी। इस बीच सोनिया गांधी आज राष्ट्रपति को ज्ञापन देने जाएंगी।

सोनिया गांधी प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उनके साथ थे, सोनिया गांधी ने दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपा।

पहले खबरें आ रही थीं कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गंधी की अगुवाई में मार्च निकालेगी। पार्टी वजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेगी। कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा को लेकर बुधवार को शांति मार्च निकाला था। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी स्मृति की तरफ बढञ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जनपथ रोड पर ही रोल लिया।

बताते चले कि, पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। प्रियंका ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली में हिंसा रोकने में नाकाम रही है और इस नाकामी के लिए गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...