1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हिंसा से दहली दिल्ली: 13 की मौत हुई, गोली मारने के आदेश जारी

हिंसा से दहली दिल्ली: 13 की मौत हुई, गोली मारने के आदेश जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हिंसा से दहली दिल्ली: 13 की मौत हुई, गोली मारने के आदेश जारी

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा ने विकराल रूप ले लिया है. लगभग पूरी उत्तरी दिल्ली हिंसा की चपेट में है, हिंसा कितनी भीषण है आप इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते है की खुद सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल को दौरा करना पड़ा।

ताजा अपडेट यह है कि अब तक 13 लोगों की मौत हो गयी है वही सैकड़ो अस्पताल में भर्ती है, दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद से लगी सीमा सील कर दी गई है।

सबसे ज्यादा हिंसा मौजपुर और कर्दमपुरी में हुई। यहां सीएए के विरोधी और समर्थक खुलेआम फायरिंग करते रहे, हिंसा के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 35 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गईं। यहां एक महीने के लिए धारा-144 लागू की गई है। पुलिस के साथ स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच व आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी हालात पर करीब नजर रखे हैं।

कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए है जिसके बाद देर रात पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है, जानकारों का मानना है की दिल्ली में ऐसी हिंसा कभी नहीं हुई है, शायद नागरिकता कानून को लेकर जिस तरह से देश के लोगों को भड़काया गया यह हिंसा उसी का परिणाम है और अब हालात बेकाबू होते जा रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...