1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली हिंसा: गोकुलपुरी इलाके में नाले से मिला एक और शव, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली हिंसा: गोकुलपुरी इलाके में नाले से मिला एक और शव, पुलिस जांच में जुटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा: गोकुलपुरी इलाके में नाले से मिला एक और शव, पुलिस जांच में जुटी

हाल ही में दिल्ली में हुई हिंसा ने काफी मासूमों की जान ली। इस दर्दनाक हिंसा ने दिल्ली को बदलकर ही रख दिया है। हिंसा में लाखों-करोड़ो के जान-माल का नुकसान हुआ लेकिन अब दिल्ली प्रशासन ने धीरे-धीरे हालातों पर काबू पा लिया है।

मगर अब भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। बता दे आज सुबह दिल्ली हिंसा से प्रभावित गोकुलपुरी इलाके में नाले एक शव मिलने की खबर आई है।

शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नाले से बाहर निकाला गया। हालां कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुई है कि मृतक की दिल्ली हिंसा के दौरान मौत हुई या उसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।

हिंसा प्रभावित उत्तरपूर्वी दिल्ली के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस लगातार लोगों से बात-चीत करके शांति बनाए रखनी की अपील कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

बताते चले उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार इलाके में हुई हिंसा ने 42 लोगों की जान ली है। वही इस हिंसा में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...