1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली हिंसा: 17 लोगों की हो चुकी अब तक मौत, कई राज्यों में अलर्ट जारी

दिल्ली हिंसा: 17 लोगों की हो चुकी अब तक मौत, कई राज्यों में अलर्ट जारी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी दिल्ली में हो रही हिंसा में अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, कई इलाकों में एक महीने के लिए धारा -144 लागू कर दी गई है। बता दें कि, लगभग पूरी उत्तरी दिल्ली हिंसा की चपेट में है, हिंसा कितनी भीषण है आप इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते है की खुद सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल को दौरा करना पड़ा।

दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद से लगी सीमा सील कर दी गई है। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया। आपको बता दें कि, सबसे ज्यादा हिंसा दिल्ली के मौजपुर और कर्दमपुरी में हुई। यहां सीएए के विरोधी और समर्थक खुलेआम फायरिंग करते रहे, हिंसा के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 35 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गईं। पुलिस के साथ स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच व आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी हालात पर करीब नजर रखे हैं।

कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए है जिसके बाद देर रात पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है, जानकारों का मानना है की दिल्ली में ऐसी हिंसा कभी नहीं हुई है, शायद नागरिकता कानून को लेकर जिस तरह से देश के लोगों को भड़काया गया यह हिंसा उसी का परिणाम है और अब हालात बेकाबू होते जा रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...