एक तरफ देश में कोरोना के मामले 17 लाख के करीब है वहीं दिल्ली ने वो करके दिखाया जिसकी उम्मीद नहीं थी। दरअसल अंदाजा लगाया जा रहा था कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक 5 लाख से अधिक केस होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
आज की तारीख में दिल्ली में सिर्फ 10 हज़ार एक्टिव केस है जिसमें से भी 6000 से अधिक होम आइसोलेशन में है यानी की वो हल्के लक्षण वाले मरीज है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली अब एक्टिव केस के मामले में अब 12वें नंबर पर आ गया है जो कि पहले दूसरे नंबर पर होता था।
इसके अलावा डबलिंग रेट देश का 21 दिन है और दिल्ली का 50 दिन के आसपास जा चुका है। इसके अलावा सीरोलॉजिकल सर्वे को लेकर उन्होंने कहा की आज से दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे शुरू हो रहा है।
दरअसल सीरोलॉजिकल सर्वे में ब्लड का सैंपल लिया जाता है और चेक किया जाता है कि आपके शरीर मे एंटीबॉडी बनी हैं या नहीं।