राजधानी दिल्ली के मुंडका में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। वहीं, आग लगने से वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास। लेकिन लोगों द्वारा आग काबू नहीं पा सके और लोगों ने फोन के जारिए फायर विभाग में सूचना दी गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर विभाग की छब्बीस गाड़ियां। घंटों मशक्कत के बाद फायर विभाग टीन ने आग पर काबू पाया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आग लगने की वजह अभी तक नहीं पता चल पाई है। वहीं उन्होंने बताया कि, अभी तक किसी इंसान के अहात होने की खबर नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटे हुए है।
आपको बता दें कि, दिल्ली में इन दिनों लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले पिछले महीने नौ जनवरी को दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी। बताया गया कि यह आग पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी थी। इस आग की घटना में एक शख्स के मरने की खबर आई थी। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल इलाके में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।