दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है। वहीं मंगलवार को चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन ने कहा कि, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, अगर यह बात सच है तो यह उनका बेटे का अपना निजी फैसला है। इस बारे में उनके बेटे से कोई बातचीत नहीं हुई है। आपका बताते दें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी सोनिया गांधी का काफी करीबी माने जाते थे।

लेकिन पिछले कुछ महीनों से पार्टी और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है। जिस वजह से वह पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहते है।