1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली चुनाव: 2 रैलियों में राहुल, प्रियंका गांधी शामिल होंगे

दिल्ली चुनाव: 2 रैलियों में राहुल, प्रियंका गांधी शामिल होंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: 2 रैलियों में राहुल, प्रियंका गांधी शामिल होंगे

राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारक के लिए कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मदद में उतारे हैं।    

बुधवार को कांग्रेस द्वारा दिल्ली के कोंडली में रैली आयोजित की गई है। इस रैली में राहुल और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। वह रैली के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली की जनता से कांग्रेस को भारी संख्या में वोट देने की अपील करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मटियामहल में आयोजित रैली में शामिल होंगे। साथ ही वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी फिर से कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनने के लिए लोगों से मतदान देने की अपील करेंगे।

आपको बताते चलें कि, कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर रहे चुकी थी। वहीं दिल्ली में किस दल की पार्टी सरकार बनाएगी। यह ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पता चल जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...