राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जारिए आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, श्री केजरीवाल और आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई और मेरी शुभकामनाएं। साथ ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने आप को शानदार जीत हासिल करने के लिए ट्वीट कर बधाई दी है।
साथ ही कांग्रेस का लगातार दूसरी बार भी दिल्ली चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाई है। जिसके कारण पार्टी के नेताओं में घमासान मचा हुआ है। बता दें कि, दिल्ली महिला कांग्रेस चीफ शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट के जारिए अपनी ही पार्टी से तीखे सवाल पूछे डाले। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विभाजनकारी और केजरीवाल स्मार्ट पॉलिटिक्स कर रहे हैं तो हम (कांग्रेस) क्या कर रहे हैं।
तो दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने ट्विट कर कहा कि, आम आदमी पार्टी (आप) के उदय के बाद कांग्रेस कभी भी अपना वोट बैंक पाने में असमर्थ रही है। आपको बताते चलें कि, पिछले विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस दिल्ली में इस बार भी अपना खाता तक नहीं खोल पाई ।