1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली चुनाव: CM योगी की हुंकार, 2 रैली में होंगे शामिल

दिल्ली चुनाव: CM योगी की हुंकार, 2 रैली में होंगे शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: CM योगी की हुंकार, 2 रैली में होंगे शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार का शोर तेज हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में 16 जनसभाएं में करेंगे। अपने दौरे के क्रम में सीएम योगी ने पहले दिन दिल्ली के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया है।

वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो रैली करेंगे। इस दौरान वह मौजूदा लोगों को संबोधित भी करेंगे। दिल्ली के किराणी में आयोजित जनसभा में सुबह ग्यारह बजे शामिल होंगे। इसके साथ सीएम योगी दोपहर 1 बजे पटपड़गंज में जनसभा में शामिल होंगे।

साथ ही वह लोगों को अपने संबोधित के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के लिए वोट मागेंगे। आयोजित जनसभाओं में बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद होंगे।

आपको बताते चलें कि, आठ फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव प्रचार को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। सीएम योगी अब तक दिल्ली में कई जगहों पर आयोजित जनसभाओं में शामिल हुए है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, दिल्ली में बीजेपी सरकार के आने के बाद वह दिल्ली की जनता को स्वचछ पानी पीने को मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...