1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव : BJP का संकल्प पत्र, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

दिल्ली चुनाव : BJP का संकल्प पत्र, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव : BJP का संकल्प पत्र, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

दिल्ली में अगामी 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी द्वारा किए गए संकल्प पत्र में गरीब लोगों को दो रुपये किलो आटा, छात्राओं को साइकिल-स्कूटी देने का वादा किया है। साथ ही गरीब विधवा बेटी की शादी में 51 हजार रुपये के उपहार और दस लाख लोगों को रोजगार आदि। देने जैसे कई वादे किए हैं।

इस मौके पर बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने सिर्फ दिल्लीवासियों से झूठे वादे के किए है। दिल्ली की जनता को गुमराह करके ये पार्टियां अपने फायदे के लिए ही काम करती रही है। कांग्रेस ने पंद्रह सालों में दिल्ली के लोगों को झूठे वादे के अलावा कुछ नहीं दिया है। जिस तरह से दिल्ली के लोगों को हर चीज की सुख सुविधा मिलनी चाहिए थी, वैसी सुविधा न तो कांग्रेस ने दी न ही केजरीवाल सरकार ने।

बीते कुछ महीनों में दिल्ली के लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ी और पानी की भी स्वच्छता बिल्कुल पाई गई। पीने के पानी की गुणवत्ता खबर होने के कारण लोगों को कई गंभीर बीमारी होने के खतरे होते है।

आपको बताते चलें कि, बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र को केजरीवाल सरकार ने बर्बादी पत्र बताया है। केजरीवाल ने कहा कि, पांच सालों में बीजेपी को एक दिन भी दिल्लीवासियों का ख्याल नहीं आया। लेकिन चुनाव आते ही बीजेपी को दिल्ली की जनता की ख्याल आ गया। बता दें कि, दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होने है और ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...