आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लिए पूरी तैयारी कर ली है, वोटिंग से ठीक चार दिन पहले आप ने घोषणापत्र जारी कर अगले पांच साल के लिए अपने विजन को पेश किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस घोषणापत्र के जरिए दिल्ली को आधुनिक दिल्ली बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल न कहा कि, पहले ये अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषिक करें। इसके साथ ही बीजेपी को चैलेंज देते हुए केजरीवाल ने कहा कि कल तक बीजेपी अपने उम्मीदवार का चयन करें और मैं उनसे डिस्कस करना चाहता हूं।
-दिल्ली के हर व्यक्ति को स्वस्थय रहने की गारंटी
-शुद्ध पानी की गारंटी
-दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी स्कूली शिक्षा की गारंटी
-24 घंटे में घर-घर तक पानी पहुंचाने की गारंटी
-24 घंटे और 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा
-पल्यूशन का स्तर एक तिहाई पर पहुंचाने का वादा
-यमुना को साफ-सुथरी बनाने का वादा
-महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली में लगेंगे सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और महिला मार्शल की होगी तैनाती
-कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का वादा
घोषणाबत्र जारी करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने कहा कि, दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ ऐशे बाजार विकसित किए जाएंगे जो 24 घंटे खुले रहेंगे। दिल्ली को इकनॉमिक हब बनाने की दिशा में हम तेजी से काम करेंगे।
-भोजपुरी भाषा दिल्ली की भी भाषा- संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल करने की करेंगे मांग
-9वीं छात्रा को दिया जाएगा फ्री साइकिल
-घर पर ही काम करने सुविधा कराई जाएगी महिलाओं के लिए उपलब्ध
-रेहड़ी वालों को दिया जाएगा कानूनी संरक्षण
-अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर किया जाएगा काम
-नए सफाई कर्मचारियों की की जाएगी नियुक्ति