दिल्ली पुलिस की महिला डीसीपी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल ईद पर ड्यूटी पर नहीं आने वाले 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और ये कार्रवाई नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस द्वारा की गई है।
राजधानी के नॉर्थ वेस्ट जिले के डीसीपी विजयन्ता आर्या ने आज बकरीद के मद्देनजर सुबह 5 बजे निर्धारित समय तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले 36 दिल्ली पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
बकरीद के चलते पूरी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन कराने के लिए भी पुलिस को जगह जगह तैनात किया गया है और भीड़ को रोकने की जिम्मेदारी भी पुलिस की ही है।
बताते चले कि ड्यूटी पर लापरवाही बरते जाने पर जिन 36 पुलिस कर्मियो को सस्पेंड किया गया है, वे जिले की रिजर्व फोर्स के सदस्य हैं।