दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए ₹2500 की आर्थिक सहायता योजना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान ऐलान किया था कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से इस योजना को लागू किया जाएगा। अब महिलाओं के मन में सवाल उठ रहे हैं कि कब से पैसे मिलेंगे और किन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को ₹2100 देने का ऐलान किया था।
8 मार्च से मिल सकते हैं पैसे!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी में एक चुनावी रैली के दौरान घोषणा की थी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से इस योजना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?
फिलहाल, बीजेपी सरकार ने इस योजना की पात्रता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस योजना का लाभ निम्न और मध्यम आय वर्ग की महिलाओं को दिया जा सकता है।
आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए कुछ योग्यता शर्तें तय की थीं। अब यह देखना होगा कि भाजपा सरकार क्या नए नियम और पात्रताएं तय करती है।
महिलाओं को कब तक मिलेंगे ₹2500?
योजना के लिए मार्च में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) से लाभ मिलना शुरू होने की संभावना है।
किन्हें मिलेगा फायदा? इस पर सरकार जल्द नियम जारी कर सकती है।