1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 2 जून को होगी DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी, जानिए कब करना है अप्लाई

2 जून को होगी DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी, जानिए कब करना है अप्लाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2 जून को होगी DD के फ्रीडिश स्लॉट की नीलामी, जानिए कब करना है अप्लाई

आगामी 2 जून को प्रसार भारती ने अपने DTH प्लेटफार्म DD Free Dish के MPEG-2 स्लॉट के लिए सैटेलाइट टीवी चैनल्स से फिर आवेदन मांगे हैं।

इन आवेदनों की अवधि 10 जून 2020 से 31 मार्च 2021 की रहेगी। ऑनलाइन आवेदन की स्थिति में आखिरी तारीख एक जून रखी गयी है।

प्रोसेसिंग फीस जहां 25000 रुपए फिक्स की गई है, वहीं बोली में भाग लेने के लिए 1.5 करोड़ शुल्क तय किया गया है।

आपको बता दे की प्रसार भारती के जो फ्री डिश है उनकी नीलामी 2 जून को होगी। ये वो स्लॉट है जिनके लिए उपभोक्ताओं से कोई भी मासिक शुल्क नहीं लिया जाता है।

पेड DTH की बात करे तो इनमे डिश टीवी, टाटा स्काई, एयरटेल, वीडियोकॉन प्रमुख है। ये सभी अपने उपभोक्ताओं से मासिक शुल्क लेते है।

नेशनल की बात करे तो फिलहाल ज़ी न्यूज़, ज़ी हिंदुस्तान, एबीपी न्यूज़, आज तक, रिपब्लिक जैसे बड़े बड़े चैनल प्रसार भारती के डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है।

बात करे यूपी की तो न्यूज़ स्टेट यूपी, न्यूज़ 18 यूपी और एबीपी गंगा ही प्रसार भारती के डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...