1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का हुआ तलाक, कहा- ‘मेरी और नवीन की राहें जुदा’

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का हुआ तलाक, कहा- ‘मेरी और नवीन की राहें जुदा’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का हुआ तलाक, कहा- ‘मेरी और नवीन की राहें जुदा’

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। स्वाति ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने तलाक के बारे में बताया।

स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर अपने तलाक की जानकारी देते हुए लिखा कि, सबसे दुख का समय तब होता है जब फेयरी टेल खत्म होती है। मेरी कहानी भी खत्म हुई, मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है।

इसके आगे स्वाति ने लिखा कि, कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं, मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी और उनके साथ को भी मिस करूंगी, हर रोज मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दे।’

स्वाति मालिवाल के पति नवीन जयहिंद हरियाणा में आद आदमी पार्टी के बड़े चहते हैं और वहां के वह प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नवीन अन्ना आंदोलन के वक्त से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...