1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जम्मू-कश्मीर- पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़,दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर- पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़,दो आतंकी ढेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जम्मू-कश्मीर- पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़,दो आतंकी ढेर

 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सीआरपीएफ का एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गया है। आतंकियों के पास से दो एके- 47 बरामद हुई हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 55-राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के बंदजू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...