1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल किया मंहगा

मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल किया मंहगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल किया मंहगा

मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपये प्रति लीटर सेस लगाया है. इस तरीके से सरकार का पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला सेस बढ़कर, पेट्रोल प्रति लीटर 4.50 और डीजल पर बढ़कर 3 रुपये हो गया है. सरकार के इस कदम से हर साल 527 करोड रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

सरकार ने ऐसे समय पर पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाया है जब हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में पेट्रोलियम कंपनी इजाफा कर रही है. बीते 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब सवा दो रुपये तक बढ़ चुके हैं. पेट्रोल और डीजल बीते 24 घंटों में प्रति लीटर 40 पैसे महंगे होकर ₹80 98 पैसे हुआ है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...